क्षेत्रीय
छिंदवाड़ा (ईएमएस)। रेलवे स्टेशन में गति शक्ति के तहत किए जा रहे निर्माण कार्य की गति बेहद धीमी है। पिछले बार के निरीक्षण में भी डीआरएम द्वार गतिशक्ति के तहत किए जा रहे निर्माण कार्य के ठेकेदार को सख्त हिदायत दी थी। वहीं निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान देने की बात कहीं थी। उम्मीद थी कि इस बार निरीक्षण में डीआरएम द्वारा निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। लेकिन डीआरएम औपचारिक निरक्षण कर लौट गए। ईएमएस/मोहने/ 14 मार्च 2026