क्षेत्रीय
14-Mar-2026


छिंदवाड़ा (ईएमएस)। एकल अभियान के तहत गत दिवस सर्वसम्मति से जनपद पंचायत सदस्य कुबेरसिंग सूर्यवंशी को अंचल अध्यक्ष और महिला समिति अध्यक्ष के लिए अराधना शुक्ला को चुना गया। एकल अभियान पंचमुखी शिक्षा के तहत जिले में पिछले कई वर्षो से कार्यरत है। वर्तमान में 244 स्कूल जिले में चल रहे है। आगामी वर्ष में समिति ने जिले में इनकी संख्या और बढ़ाने का निर्णय लिया है। बैठक में गोविन्द चौरसिया, पूर्व अध्यक्ष पुरूषोत्तम साहू, पूरन राजलानी, प्रशान्त नन्दनवार, अजीत सूर्यवंशी, शांति पटेल, रितेश पाण्डे, अमृता पाण्डे, ओमदेव शास्त्री, शंकर चौरसिया, विनय वाजपेयी, मनोज सोनी, सोहन विश्वकर्मा, ललित डेहरिया, राजकुमार उईके, सुरेश चन्द्रवंशी, माया नागवंशी, पूजा बुनकर व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। ईएमएस/मोहने/ 14 मार्च 2026