क्षेत्रीय
14-Mar-2026


छिंदवाड़ा (ईएमएस)। अंतरजिला बालक वर्ग अंडर 13 मल्टी डे क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए ट्रायल्स 15 मार्च रविवार को सुबह 9 बजे से हेागा। जिला क्रिकेट संघ के सचिव आशीष त्रिपाठी ने बताया कि इंदिरा गांधी क्रिकेट मैदान में होने वाले ट्रायल में 1 सितंबर 2012 के बाद जन्मे खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे। सभी खिलाड़ियों को अपना आधार कार्ड व डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र अवश्य साथ में लाने कहा गया है। चयनित टीम आगामी दिनों में जबलपुर में आयोजित अंतर जिला मल्टी डे क्रिकेट टूर्नामेंट में छिंदवाड़ा जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। ईएमएस/मोहने/ 14 मार्च 2026