क्षेत्रीय
छिंदवाड़ा (ईएमएस)। वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक के साथ नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन रविवार को किया गया है। अध्यक्ष मीर जाहिद अली ने बताया कि दोपहर 12:30 बजे से एसोसिएशन की बैठक हेागी। इससे पहले सुबह 10 बजे से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर जनसेवा केन्द्र शिव नगर कॉलोनी में लगाया जाएगा। इसमें डॉक्टर मनोज पुरोहित एवं डॉ. लतीफ रहमान महिलाओं, पुरुषों और बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करेगे और उचित परामर्श देंगे। सभी पेंशनरों और आम नागरिकों से परिवार सहित उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाने कहा गया है। ईएमएस/मोहने/ 14 मार्च 2026