क्षेत्रीय
14-Mar-2026


छिंदवाड़ा (ईएमएस)। हर साल की तरह इस बार भी मार्यादापुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव रामनवमी शहर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा। हिंदू उत्सव समिति इस अवसर पर शहर में चल समारोह भी निकालती है। इस वर्ष भी आयोजन को लेकर समिति तैयारी कर रही है। कार्यक्रम को लेकर विचार विमर्श करने समिति की बैठक रविवार को रखी गई है। समिति के पदाधिकारियेां ने बताया कि शांतिनाथ लाने में 15मार्च को दोपहर 4 बजे से बैठक होगी। 27 मार्च को रामनवमी उत्सव को लेकर होने वाली बैठक में शहर की दुर्गा उत्सव समिति, गणेश उत्सव समिति, महिला मंडल, मठ मंदिर के पुजारी मंदिर समितियां, सामाजिक ,राजनैतिक दलों के कार्यकर्ता, धार्मिक हिंदूवादी संगठनों को बैठक में शामिल होने कहा गया है। कार्यक्रम को लेकर सभी से विचार विमर्श के बाद आयोजन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। ईएमएस/मोहने/ 14 मार्च 2026