क्षेत्रीय
14-Mar-2026


छिंदवाड़ा (ईएमएस)। कवि मुकुट बिहारी सराज का जन्मशती समारोह साहित्यिक संस्था मप्र हिंदी साहित्य सम्मेलन रविवार को छिंदवाड़ा में मनाएगी। वीआईपी रोडस्थित रायमेंस केफे सभागार में सुबह 11 बजे से आयोजन शुरू होगा। कार्यक्रम में कवियित्री इंदिरा किसलय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। अध्यक्षता कवि महेश कटारे सुमन करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो लक्ष्मीचंद को आमंत्रित किया गया है। शुभारंभ युवा गायक ओशिन धारे की प्रस्तुति से होगा। इसके अलावा संस्था से जुड़े जिले के कवि अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे। गीतकार डा मालिनी गौतम और समाजसेवी मान्यता सरोज भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगी। ईएमएस/मोहने/ 14 मार्च 2026