छिंदवाड़ा (ईएमएस)। शहर में शनिवार को रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें कांग्रेस के जनप्रतिनिधिगण सम्मिलित हुए। शहर के राज टॉकीज क्षेत्र में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। हॉजी लाल साहब के द्वारा आयोजित इस रोजा इफ्तार पार्टी में कांग्रेस के जबलपुर विधायक लखन घनघोरिया सहित स्थानीय कांग्रेस जनप्रतिनिधिगण भी सम्मिलित हुए। इसके अलावा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे, गंगाप्रसाद तिवारी, सुरेश कपाले, आनंद बक्षी, चौरई विधायक सुजीत चौधरी, पांढुर्ना विधायक निलेश उइके, शहर कांग्रेस अध्यक्ष पप्पू यादव, जय सक्सेना, आशीष जैन,आनंद राजपूत, टिंकू राय, जाकिर परवेज, आरिफ ठाकुर, फिरोज खान सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। ईएमएस/मोहने/ 14 मार्च 2026