- जिपं अध्यक्ष के भाई के विवाह समारोह में हुए शामिल, नवदंपत्ति को दिया आशीर्वाद गुना (ईएमएस)। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को सपरिवार राघौगढ़ पहुंचे। वे यहाँ जिला पंचायत अध्यक्ष अरविंद राधेश्याम धाकड़ के छोटे भाई रविंद्र के विवाह समारोह में सम्मिलित होने आए थे। चौहान भोपाल से हेलीकॉप्टर द्वारा राघौगढ़ पहुंचे, जहाँ उनका भव्य स्वागत किया गया। दिग्गज नेताओं का लगा जमावड़ा अखिल भारतीय किराड़ क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम धाकड़ के सुपुत्र के इस शुभ विवाह अवसर पर राजनीति के कई बड़े चेहरे एक साथ नजर आए। शिवराज सिंह चौहान के साथ उनकी पत्नी साधना सिंह भी मौजूद रहीं। गरिमामयी कार्यक्रम में नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी, राजगढ़ सांसद रोडमल नागर, गुना विधायक पन्नालाल शाक्य और चांचौड़ा विधायक प्रियंका मीना पैंची ने केंद्रीय मंत्री की अगवानी की। नवदंपत्ति को दिया शुभाशीष विवाह समारोह के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने नवदंपत्ति को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय और मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की। इस अवसर पर देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष रघुवीर पटेल, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह सलूजा सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने वहां मौजूद कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से आत्मीय भेंट कर सौहार्दपूर्ण संवाद भी किया।। - सीताराम नाटानी