मुम्बई (ईएमएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज संजू सैमसन ने अभिषेक शर्मा को लेकर मजाकिया अंदज में कहा कि जब शुरुआत में वह आया और आक्रामक बल्लेबाजी कर दर्शकों की तालियां बटोरने लगा तो अन्य खिलाड़ी ईर्ष्या करने लगे थे। सैमसन ने अभिषेक की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी बीच साझेदारी सहज और संतुलित रही। उन्होंने कहा कि हमारी जोड़ी विश्वकप में बारी-बारी से आक्रामक खेल दिखाने के हिसाब से चल रही थी हैं। सैमसन ने बताया कि उनके और अभिषेक के बीच अच्छा तालमेल है। सैमसन ने अभिषेक की बहादुरी और शांत स्वभाव की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें मैदान के अंदर और बाहर दोनों की दोस्ती बहुत पसंद है। सैमसन ने कहा, “पहले अन्य खिलाड़ी अभिषेक के लिए मिल रही तालियों से जलते थे. हर जगह अभिषेक, अभिषेक ही सुनाई देता था। हम सोचते थे, लोग सिर्फ उसी को देखते हैं क्या? लेकिन हां, अब वो टीम का सुपरस्टार है। उन्होंने अभिषेक को जल्द शादी की भी सलाह दी।” सैमसन और अभिषेक ने आईसीसी टी20 विश्व कप फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी कर 98 रन जोड़े। दोनों ने भारत को पावरप्ले में शानदार शुरुआत दिलाई। इससे भारतीय टीम ने फाइनल में 255 रन बनाए। इससे भारतीय टीम तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीतने में सफल रही।सैमसन ने टी20 विश्व कप में शानदार वापसी करते हुए भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए। वहीं अभिषेक हालांकि दो मैचों में ही अर्धशतक लगा पाये। ईएमएस 15मार्च 2026