नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली के अंधेरिया मोड़ स्थित नेचर बाजार में भीषण आग लगने से करीब 50 दुकानें जल गईं। दमकल की कई गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, किसी के घायल होने की खबर नहीं है। नई दिल्ली में 15 मार्च की सुबह अंधेरिया मोड़ स्थित नेचर बाजार में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। आग की सूचना सुबह 7:37 बजे फायर कंट्रोल रूम को मिली, जिसके बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। इस घटना में करीब 50 दुकानें जलकर खाक हो गईं, हालांकि अब तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है। बता दें कि दिल्ली के लाडो सराय इलाके में स्थित अंधेरिया मोड़ के पास स्थित नेचर बाजार हैंडिक्राफ्ट और अन्य सामान बेचने वाली अस्थायी और अर्ध-स्थायी दुकानों के लिए जाना जाता है। आग लगते ही बाजार परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कुछ ही समय में लपटों ने कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी, जिसके बाद राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया। बता दें कि दिल्ली के लाडो सराय इलाके में स्थित अंधेरिया मोड़ के पास स्थित नेचर बाजार हैंडिक्राफ्ट और अन्य सामान बेचने वाली अस्थायी और अर्ध-स्थायी दुकानों के लिए जाना जाता है। आग लगते ही बाजार परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कुछ ही समय में लपटों ने कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी, जिसके बाद राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/15/मार्च/2026