राज्य
15-Mar-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट को सूचित किया कि अवैध हिरासत में लिए गए 10 कार्यकर्ता रिहा कर दिए गए हैं। हालांकि, याचिकाकर्ताओं ने बताया कि रुद्र विक्रम नामक एक व्यक्ति अभी भी लापता है। दिल्ली पुलिस ने रविवार को दिल्ली हाईकोर्ट को बताया कि अवैध हिरासत में लिए जाने का दावा करने वाले सभी 10 कार्यकर्ताओं को रिहा कर दिया गया है। हालांकि याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश वकील ने कहा कि इनमें से एक व्यक्त मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से यह स्पष्ट करने को कहा कि इन लोगों को किन परिस्थितियों में हिरासत में लिया गया था। अदालत ने इस संबंध में दायर तीन हैबियस कॉर्पस याचिकाओं पर पुलिस को नोटिस जारी किया है। याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कॉलिन गोंजाल्विस के साथ अधिवक्ता शाहरुख आलम और जसदीप ढिल्लों अदालत में पेश हुए। सुनवाई के दौरान पुलिस ने कहा कि सभी 10 लोगों को छोड़ दिया गया है, लेकिन अधिवक्ता ढिल्लों ने अदालत को बताया कि रुद्र विक्रम का अब तक पता नहीं चल पाया है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/15/मार्च/2026