क्षेत्रीय
15-Mar-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। रांझी थानान्तर्गत मद्रासी लाईन बापू नगर में होली का चंदा एकत्र कर रहे एक युवक के साथ दो लड़कों ने विवाद कर उसके सिर पर कड़ा मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर घायल युवक को उसके पिता घर ले गये थे जहांॅ उसका घर में ही प्राथमिक उपचार किया गया था। इस दौरान युवक के सिर में अंधरूनी चोट के कारण दर्द रहता था कुछ दिनों बाद युवक के बेहोश होने पर परिजनों उसे उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया था जहांॅ दो-तीन दिन पूर्व ईलाज के दौरान युुवक की मौत हो गई शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है। रांझी पुलिस ने बताया कि मद्रासी लाईन बापू नगर निवासी सीताराम रैकवार का बेटा मनीष रैकवार पड़ोस में रहने वाले बच्चों के साथ गत १ मार्च को मोहल्ले में होली का चन्दा एकत्र कर रहा था इसी दौरान दो लड़कों से उसका विवाद हो गया। एक लड़के ने मनीष को पकड़ा और दूसरे ने उसके सिर पर कड़े से  हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर मनीष के पिता सीताराम रैकवार अपने पुत्र को घर ले गये और उसके सिर में लगी चोट की बर्फ से सिकाई कर उसे बाजार से दवाई लाकर खिला दी घटना के कुछ दिनों बाद मनीष रैकवार अचानक बेहोश हो गया जिसे उपचार के लिए परिजनों ने मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया था। जहांॅ उसके सिर का ऑपरेशन किया गया था दो-तीन दिन पूर्व ईलाज के दौरान मनीष की मौत हो गई। सुनील साहू / शहबाज / 15 मार्च 2026