राष्ट्रीय
15-Mar-2026
...


नई दिल्ली,(ईएमएस)। असम विधानसभा चुनाव के लिए सभी सियासी पार्टियां जोर शोर से तैयारियां करने में जुटी हुई हैं। इसी श्रंखला में रविवार 15 मार्च को आम आदमी पार्टी ने 14 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। यह घोषणा चुनाव आयोग के द्वारा की गई तारीखों के ऐलान से पहले की गई। चुनाव तारीखों के ऐलान के साथ ही पार्टियों द्वारा अपने-अपने प्रत्याशियों का ऐलान भी किया जा रहा है। पहले कांग्रेस ने तो उसके बाद अब आम आदमी पार्टी (आप) ने अपनी उम्मीदवार लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में आप ने 14 प्रत्याशियों के नाम शामिल किए हैं। इस लिस्ट के अनुसार नाओबोइचा विधानसभा से अच्युत दास और डेरगांव से पुलिन गोगोई को आप ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है। इसी प्रकार गोहपुर से जरबोम कुटुम और सेंट्रल गुवाहाटी से अनुरूपा डेकराजा को और खुमटाई विधानसभा से पार्टी ने आशीष हजारिका के नाम का ऐलान किया है। इन नामों के अलावा सिबसागर से तपन गोगोई और रोंगापाड़ी से टिकेंद्र थापा को आप ने चुनावी मैदान में उतारने की घोषणा कर दी है। हिदायत/ईएमएस 15मार्च26