राष्ट्रीय
कांशीराम को भारत रत्न दिया जाए।।। नई दिल्ली(ईएमएस)। राहुल गांधी ने कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग उठाई है। इसके लिए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को चिट्ठी लिखी। राहुल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी। राहुल गांधी ने बताया, मैं भारत सरकार से सामाजिक न्याय के महान योद्धा और बहुजन चेतना के मार्गदर्शक मान्यवर कांशीराम जी को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग करता हूं। यह सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान कांशीराम जी के साथ उस पूरे आंदोलन को श्रद्धांजलि होगी जिसने करोड़ों बहुजनों को हक़, हिस्सेदारी और आत्मसम्मान की राह दिखाई। विनोद उपाध्याय / 15 मार्च, 2026