इन्दौर (ईएमएस) विगत दिनों प्रेमानंदजी महाराज के आध्यात्मिक विचारों से प्रभावित एक नाबालिग बालक घर छोड़कर चला गया था। जाने से पहले बालक ने बाकायदा इस आशय की एक चिट्ठी भी लिखकर छोडी थी। मामला खजराना थाना क्षेत्र का था परिजनों द्वारा गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। इसके लिए एक टीम वृंदावन भी गई थी। दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले इस बालक का नाम रूद्र पांडे पिता अनिल पांडे उम्र पंद्रह साल निवासी कृष्ण बाग कॉलोनी खजराना है। पुलिस ने उसके द्वारा किए गए काॅल से उसकी लोकेशन ट्रेस कर उसे उत्तराखंड के कालीमठ मंदिर से खोज निकाला है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र सिंह के अनुसार छात्र ने पत्र लिखा था, जिसमें उसने के आश्रम वृंदावन जाने की बात कही थी। तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। टीम वृंदावन के आश्रम में भी गई थी, लेकिन बालक का कोई पता नहीं चल पाया था। बालक ने कल परिजनों को फोन लगा आधार कार्ड मांगा और फिर फोन काट दिया था। उसके द्वारा किये गये फोन के नंबर के आधार पर पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रेस की, जो उत्तराखंड की आ रही थी। जिसके बाद खजराना थाना पुलिस ने वहां की पुलिस से संपर्क कर उन्होंने कालीमठ मंदिर की लोकेशन दी जिसके बाद वहां की पुलिस ने उसके कालीमठ के पास सोते हुए बरामद कर लिया और उसको लेकर टीम इंदौर रवाना हो गई है। आनंद पुरोहित/ 15 मार्च 2026