राज्य
15-Mar-2026


भोपाल(ईएमएस)। नादरा बस स्टैंड से करोंद जाने के लिए बैट्री ऑटो में सवार महिला का सोने का पांचाली मंगलसूत्र दो अन्य महिलाएं चुरा ले गईं। आरोपी महिलाएं भी ऑटो में बैठी थीं और उसी दौरान महिलाओं ने वारदात को अंजाम दे दिया। टीला जमालपुरा पुलिस के मुताबिक मूलरूप से नर्मदापुरम निवासी सुशीला जाटव पत्नी किशन जाटव (33) 11 मार्च की दोपहर तीन बजे वह बैट्री ऑटो से नादरा बस स्टैंड से करोंद जा रही थीं। बस स्टैंड से थोड़ा आगे चलते ही दो और महिलाएं ऑटो में सवार हो गई। वह बार-बार सुशीला जाटव से खिसककर बैठने का बोल रही थीं। दोनों महिलाएं काजीकैम्प मस्जिद के पास उतर गईं। शाम करीब चार बजे सुशीला जाटव ने देखा कि उसके गले से सोने की पांचाली गायब है। फरियादिया को संदेह है कि उनसे बार-बार खिसकने का बोल रही दोनों महिलाएं उनके गले से पांचाली चुराकर ले गई हैं। चोरी गये मंगलसूत्र की कीमत 50 हजार रुपए बताई गई है। जुनेद / 15 मार्च