समाचार लिखे जाने तक निगम अमले ने वसूल की 20 करोड़ 64 लाख रूपये से अधिक की राशि 25 हजार 384 से अधिक प्रकरणों का किया निराकरण भोपाल(ईएमएस)। नेशनल लोक अदालत के तहत संपत्तिकर व जल उपभोक्ता प्रभार के अधिभार में दी जा रही छूट का बड़ी संख्या में शहर के करदाताओं ने लाभ उठाया और समाचार लिखे जाने तक निगम के वार्ड कार्यालयों में आयोजित शिविरों के माध्यम से 25 हजार 384 से अधिक प्रकरणों का निराकरण कराया और 20 करोड़ 64 लाख रूपये से अधिक की राशि जमा कराई। निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन के निर्देश पर नेशनल लोक अदालत के तहत शनिवार को निगम द्वारा समस्त वार्ड कार्यालयों में नेशनल लोक अदालत शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में बड़ी संख्या में करदाताओं ने अपने संपत्तिकर व जल उपभोक्ता प्रभार के प्रकरणों का निराकरण कराया और अधिभार में दी जा रही छूट का लाभ उठाकर करों की राशियों का भुगतान किया। निगम के वरिष्ठ अधिकारियों ने सतत रूप से वार्ड कार्यालयों में आयोजित नेशनल लोक अदालत शिविरों का निरीक्षण किया और राजस्व अमले को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन के निर्देशन में निगम के राजस्व अमले ने व्यापक पैमाने पर नेशनल लोक अदालत में अधिभार में दी जा रही छूट का प्रचार-प्रसार कर करदाताओं को प्रेरित किया और नेशनल लोक अदालत में समाचार लिखे जाने तक 25 हजार 384 से अधिक प्रकरणों को निराकृत कर 20 करोड़ 64 लाख रूपये से अधिक की राशि करादाताओं से जमा कराई। नेशनल लोक अदालत के तहत शनिवार को निगम के सभी 85 वार्ड कार्यालयों में आयोजित शिविरों में प्रातः काल से ही करदाताओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया जो देर शाम तक जारी है। नेशनल लोक अदालत में दी जा रही अधिभार में छूट का लाभ उठाते हुए समाचार लिखे जाने तक 25 हजार 384 से अधिक करदाताओं ने अपने प्रकरणों का निराकरण कराते हुए निगम कोष में 20 करोड़ 64 लाख 61 हजार रूपये से अधिक की राशि जमा कराई। हरि प्रसाद पाल / 15 मार्च, 2026