इन्दौर (ईएमएस) एक सनसनीखेज मामले में नाबालिग छात्रा को अपने प्रेमजाल में फंसा आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की और धमकाकर घर से जेवर मंगवा लिए। डरी सहमी छात्रा ने अपनी मां द्वारा शक्ति से पूछताछ करने के बाद उसे पूरी घटना बताई जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज की है। मामला हीरानगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस को छात्रा की मां ने बताया कि उनकी बेटी पिछले कुछ समय से डरी हुई रहती थी। फरवरी में जब परिवार ने अलमारी का लॉकर खोला तो उसमें रखे जेवर और नकदी गायब थे। इसके बाद उन्होंने उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि दिसंबर में उसकी इंस्टाग्राम पर कुंज चौहान नामक एक युवक से दोस्ती हुई और वह कोचिंग आने-जाने के दौरान उससे मिलने लगा। 6 जनवरी को कुंज चौहान उसे खजराना मंदिर ले गया और लौटते समय कार में उसने उसके साथ गलत हरकत की और किसी को बताने पर बदनाम करने की धमकी दी। कुछ समय बाद उसने उसे धमकाना शुरू कर दिया और घर से जेवर मंगवा लिए। छात्रा बहुत डर गई थी इसलिए उसने कुंज को जेवर दे यह बात किसी को नहीं बताई। फिर मां द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर पूरी घटना की जानकारी पता चली। मामले में पुलिस ने आरोपी कुंज चौहान के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आनंद पुरोहित/ 15 मार्च 2026