राज्य
इन्दौर (ईएमएस) विधायक मालिनी गौड़ एवं जेल अधीक्षक अलका सोनकर के आतिथ्य में श्री नर्मदा गजानन सिद्धपीठम बहुउद्देशीय सेवा फाउंडेशन द्वारा हिंदी साहित्य समिति सभागृह में आयोजित एक सम्मान समारोह में ग्रामीण क्षेत्र और विभिन्न बस्तियों में श्रेष्ठ सेवा कार्य करने पर ला. मंजू मंडलोई को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर लाईफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। आयोजक डॉ. धीरज, संस्थापक एम स्वामी कामले के अनुसार इस अवसर पर शालिनी शर्मा, मोनिका शर्मा, अंतरा करवडे, शीतल राय, सोनाली यादव, डॉ. पूर्वी निमगांवकर, नगीना यादव एवं सुषमा दुबे को भी उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। आनंद पुरोहित/ 15 मार्च 2026