15-Mar-2026
...


भोपाल (ईएमएस) । दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग का वितरण 17 मार्च को भोपाल उत्सव मेला समिति द्वारा 17 मार्च मंगलवार को दिव्यांग जनों को कृत्रिम अंग का वितरण प्रातः 10 बजे से 5 बजे तक मानस भवन में किया जावेगा। भोपाल उत्सव मेला समिति के महामंत्री सुनील जैनाविन ने बताया विगत 15 एवं 16 जनवरी 2026 को शिविर में भोपाल उत्सव मेला समिति रत्ना निधि चेरिटेबल ट्रस्ट मुंबई , रोटरी क्लब भोपाल हिल्स के तत्वाधान में जिन दिव्यांगजनों के कृत्रिम अंग के नाप लिए गए हैं, उन दिव्यांग जनो को वितरण कर कृत्रिम अंग प्रत्यारोपित किये जायेंगे । ईएमएस/15मार्च2026