क्षेत्रीय
16-Mar-2026


बंदर बाट का खेल जारी रहेगा दमोह (ईएमएस) । जिले की जनपद पंचायत जबेरा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत घानामैली में 1 साल पहले राशि निकालने के बाद आज दिनांक तक सीसी रोड का निर्माण नहीं कराया ग्रामीण जनों से बात की तो पता चला सुंदर रजक के घर से वीरेंद्र सिंह के मकान की ओर 25 अप्रैल में राशि का आहरण कर लिया गया लेकिन रोड का निर्माण आज दिनांक तक नहीं हुई जिससे रहने वाले लोगों को आने-जाने में बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ता है ग्रामीण ओं ने बताया कि सरपंच दबंग होने के कारण हम लोग कहीं शिकायत भी नहीं कर सकते जब हमने सरपंच से बात करने का प्रयास किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया पांचवें वित्त से ग्राम पंचायत में करीब 10 से 11 सीसी रोड सहनाली निर्माण का कार्य किया जाना था लेकिन भ्रष्टाचार को अंजाम देने वाले सरपंच सचिव रोजगार सहायक में केवल एक ही रोड निर्माण कराया गया ग्रामीणजन की माने तो ग्राम पंचायत के विकास का पैसा सरपंच अपने घर में लग रहे हैं मेन रोड के ऊपर सरपंच का आलीशान बंगला बन रहा है इनका कहना है इस संबंध में हमने इंजीनियर राज किरण वर्मा से बात करने का प्रयास किया तो उन्होंने बताया कि जांच कर कार्रवाई करेंगे लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि इंजीनियर द्वारा मूल्यांकन किया गया तभी तो सरपंच ने राशि का आहरण किया । इस संबंध में जनपद पंचायत सीईओ रामेश्वर पटेल से बात करने का प्रयास किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया देखते हैं लगातार पंचायत में हो रहे भ्रष्टाचार को उजागर करने का प्रयास किया जा रहा है जिला प्रशासन ऐसे भ्रष्ट सरपंच सचिव पर क्या कार्रवाई करते हैं। ईएमएस/16मार्च2026