राज्य
17-Mar-2026
...


* बिलासपुर को हराया 6 अंकों से कोरबा (ईएमएस) छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज द्वारा आयोजित अंतरक्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में एचटीपीएस कोरबा-पश्चिम की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में कोरबा-पश्चिम ने बिलासपुर रीजन को 25-19 से हराकर 6 अंकों से जीत दर्ज की। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अभियंता एच.के. सिंह ने विजेता टीम कोरबा-पश्चिम को शील्ड प्रदान की, जबकि बिलासपुर रीजन की टीम रनर-अप रही। इस अवसर पर मुख्य अभियंता ने कोरबा-पश्चिम की टीम के उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन की सराहना करते हुए खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। समारोह में अतिरिक्त मुख्य अभियंता एम.के. गुप्ता, आर.के. पांडे, के.एन.बी. राव, एस.के. नायर, एस.सी. पाठक तथा परियोजना प्रबंधक एस.के. पंड्या सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों को भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता में कोरबा-पश्चिम के मनरूप कंवर को ऑलराउंडर और माखन लाल कश्यप को बेस्ट कैचर का अवार्ड दिया गया। यह कबड्डी प्रतियोगिता 12 से 14 मार्च 2026 तक हसदेव ताप विद्युत संयंत्र कोरबा-पश्चिम की मेजबानी में आयोजित की गई थी। 17 मार्च / मित्तल