राज्य
17-Mar-2026


इन्दौर (ईएमएस) खुदकुशी के एक सनसनीखेज मामले में एक युवक ने अपनी पत्नी को बेटी के साथ मायके भेज फांसी लगा ली। मूलतः देवास का रहने वाला यह युवक इन्दौर में स्टार चौराहे के पास रहकर ज्यूस की दुकान संचालित करने के साथ ई रिक्शा का काम भी करता था। मामला खजराना थाना क्षेत्र का है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवा दिया है। पुलिस के अनुसार मृतक का नाम संजू पिता रेवाराम चौहान उम्र छब्बीस साल है। घटना का पता तब चला जब शाम को उसकी पत्नी मायके से वापस घर लौटी तो दरवाजा नहीं खुलने पर उसने ससुर और अन्य परिजनों को सूचना दी। अंदर जाकर देखा तो युवक का शव फंदे पर लटका मिला, जिसके बाद पुलिस को खबर दी गई। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है जिसके चलते फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, पता लगाने के लिए जांच जारी है। आनंद पुरोहित/ 17 मार्च 2026