राज्य
17-Mar-2026
...


कोरबा (ईएमएस) कोरबा अंचल के मुख्य आवागमन मार्ग पर स्थित सिटी समपार फाटक (उषा कॉम्प्लेक्स रेलवे क्रासिंग) से गुजरने वाले राहगीरों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते यह फाटक आगामी दो दिनों तक बंद रखा जाएगा। जारी आदेश के अनुसार सिटी समपार फाटक बंद रहने का समय 17 मार्च मंगलवार और 18 मार्च बुधवार को सुबह 9:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक तय किया गया हैं। इस समय वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें। मरम्मत कार्य के दौरान यातायात बाधित रहेगा, जिससे लोगों को असुविधा हो सकती है। इस दौरान आवाजाही के लिए नागरिक सुनालिया रेलवे क्रासिंग और सिटी ओवरब्रिज का चयन करे। 17 मार्च / मित्तल