खेल
17-Mar-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। उभरते हुए बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पिछले सत्र की तरह इस बार भी अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से आईपीएल में नये रिकार्ड बनाने उतरेंगे। वैभव का कहना है कि वह इस सत्र में क्रिस गेल का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड तोड़ना चाहते हैं। गेल ने साल 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 66 गेंद में नाबाद 175 रन बनाए थे। वैभव इस रिकॉर्ड को पार करना चाहते हैं। आईपीएल में अब तक केवल दो बल्लेबाज ही गेल और ब्रेंडन मैकुलम ही एक मैच में 150 से ज्यादा रन बनाने में सफल रहे हैं। आईपीएल में किसी भारतीय बल्लेबाज का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर अभिषेक शर्मा के नाम है। अभिषेक ने आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद के की ओर से खेलते हुए पंजाब किंग्स के खिलाफ 55 गेंद में 141 रन बनाए थे। वैभव ने कहा कि वे राजस्थान रॉयल्स के लिए ट्रॉफी जीतना चाहते हैं। वैभव ने कहा, “अगर टीम के लिए ट्रॉफी जीतेंगे तो सभी के लिए ये ये फायदेमंद रहेगा। इसी लिए मेरा लक्ष्य अपनी ओर से अधिक से अधिक योगदान देना रहेगा। पिछले साल 14 साल की उम्र में आईपीएल डेब्यू करते हुए वैभव ने राजस्थान रॉयल्स की ओर से अपनी आक्रमक प्रदर्शन से सभी को हैरान कर दिया था। पिछले सत्र में वैभव ने रॉयल्स की ओर से सात मैचों में कुल 252 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 200 से ज्यादा रहा था। अब वैभव का लक्ष्य इसी सफलता को दोहराना रहेगा। आईपीएल के इस सत्र में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी रियान पराग के पास रहेगी। गिरजा/ईएमएस 17 मार्च 2026