खेल
17-Mar-2026
...


मुम्बई (ईएमएस)। आईपीएल की शुरुआत इस माह के अंत में होने जा रही है। इसमें पूर्व कोच संजय बांगड़ ने चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसक) का संभावित बल्लेबाजी क्रम बताया है। बांगड़ के अनुसार ऋतुराज गायकवाड़ और आयुष म्हात्रे ही पारी शुरुआत करेंगे। उन्होंने कहा कि ऋतुराज ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी ओपनर के रूप में की है, इसलिए उन्हें हमेशा पारी की शुरुआत करनी चाहिए।वहीं मध्य क्रम में डेवाल्ट ब्रेविस और शिवम दुबे रहेंगे। बांगर ने आगे कहा कि तीसरे नंबर पर विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन उतरेंगे। वहीं चौथे नंबर पर ब्रेविकस को अवसर मिल सकता है। वहीं पांचवें नंबर पर शिवम या कार्तिक शर्मा उतरेंगे। बांगर के मुताबिक इस संयोजन के साथ टीम की बल्लेबाजी मजबूत रहेगी। वहीं टीम की गेंदबाजी लेग स्पिनर राहुल चाहर के साथ ही स्पिनर नूर अहमद पर आधारित रहेगी। तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी मुकेश कुमार के अलावा नाथन एलिस और मैट हैनरी के पास रहेगी। इस लीग में इस बार विकेटकीपर बल्लेबाज सैमसन का होना सीएसके के लिए फायदेमंद रहेा। लीग में सुपर किंग्स का अपना पहुला मुकाबला 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स से खेलना है। गुवाहाटी में होने वाले इस मुकाबले में दोनो ही टीमें जीत इरादे से उतरेंगी। बांगड़ के अनुसर सैमसन के अच्छे फार्म से टीम बड़ा स्कोर बनाने में सफल रहेगी। सैमसन ने हाल में विश्वकप में पारी की शुरुआत करते हुए भारतीय टीम की ओर से सबसे अधिक रन बनाये थे। सैमसन नवंबर 2025 में एक बड़े ट्रेड करार के जरिए सीएसके से जुड़े थे। इस करार के तहत चेन्नई ने अनुभवी ऑलराउंडर रविन्द्र जडेजा और सैम करन को राजस्थान रॉयल्स को भेजा था और बदले में सैमसन को अपनी टीम में जगह दी थी। गिरजा/ईएमएस 17 मार्च 2026