पटना (ईएमएस)। चकिया थाना क्षेत्र के सिहोरवा में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश मारे गए, जबकि एक पुलिस जवान बलिदान हो गया। घटनास्थल से पुलिस ने कार्बाइन समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार एसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सिहोरवा में छापेमारी की। सूचना मिली थी कि कुंदन ठाकुर अपने गिरोह के सदस्यों के साथ हथियारों के साथ अपने एक दोस्त के घर में छिपा हुआ है। इस दौरान पुलिस की छापेमारी के दौरान पक्षों के बीच मुठभेड़ हो गई। मृतक बदमाश की पहचान कुंदन ठाकुर पिता फूलदेन ठाकुर, ग्राम बुल्लाचौक, थाना चकिया और प्रियांशु दुबे पिता संजय दुबे, ग्राम बसंतपुर, थाना साहेबगंज, जिला मुजफ्फरपुर के रूप में हुई है। वहीं बलिदान एसटीएफ जवान की पहचान राम यादव के रूप में हुई है। घटना बीती रात 2:30 बजे की बताई जा रही है। मुठभेड़ में उज्ज्वल कुमार और उसके पिता संत कुमार तिवारी दोनों को गिरफ्तार गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि बदमाशों ने अपर थाना अध्यक्ष गौरव कुमार को फोन पर धमकी दी थी। घटनास्थल पर डीआईजी, एसपी समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। सतीश मोरे/17मार्च ---