- चुनाव से पहले सभी को साधने का प्रयास आगरा (ईएमएस)। भाजपा महानगर अध्यक्ष की घोषणा के एक वर्ष बाद संगठन की ओर से महानगर कार्यसमिति की घोषणा की गई। 20 सदस्यीय महानगर कार्यसमिति में सामान्य जातियों के साथ ही महिलाओं, अनुसूचित और पिछड़ों को भी स्थान दिया गया है। इसमें कुछ पुराने चेहरों को फिर स्थान मिला है तो कुछ नए चेहरे शामिल हुए हैं। इनके साथ ही कार्यसमिति में 69 सदस्य बनाते हुए अगले वर्ष होने वाले विधान सभा चुनाव से पहले सभी को साधने का प्रयास किया गया है। महानगर उपाध्यक्ष दीपू जादौन, नवीन गौतम, राहुल सागर, मनमोहन कुशवाह, निधि शर्मा, अनीता खरे, राजू परमार और मनवीर चौहान को बनाया गया है। महामंत्री के पद पर हेमंत भोजवानी, महेश शर्मा और नितेश शिवहरे को जिम्मेदारी मिली है। महानगर मंत्री करुणानिधि, अनिल सारस्वत, विकास भारद्वाज, नेहा गुप्ता, अंजू गर्ग, मुकेश गुप्ता, माधुरी माहौर और अंकित शर्मा बनाए गए हैं। वहीं कोषाध्यक्ष अतुल गर्ग को बनाया है। ये बनाए गए सदस्य: कुंदनिका शर्मा, क्षमा जैन सक्सेना, शिवम सागर, राकेश चौधरी, नवीन प्रजापति, बाबी लाले, प्रेम सिंह धाकड़, डा. प्रदीप उप्रैती, विपुल मित्तल, राहुल भारद्वाज, हरिओम बघेल, जितेंद्र सिंह, मीना निषाद, रेखा शर्मा, जेडी शर्मा, मनीष कुमार शर्मा, रुचित चतुर्वेदी, निष्ठा शर्मा, विजय प्रकाश धाकड़, दीपिका मित्तल, आलोक वर्मा, कुमकुम उपाध्याय, ममता शर्मा, महेश निषाद, आशा अग्रवाल, शशि बाला गुप्ता, ब्रज किशोर अग्रवाल, मयंक लवानिया, आशीष रावत, कमलेश जाटव, अनिरुद्ध भदौरिया, राहुल जैन, राजेश्वरी देवी, मुकेश सोलंकी, सविता अग्रवाल, राजेश रावत, एकता जैन, नागेंद्र शर्मा, सुषमा जैन, मनीष गौतम, इरफान कुरैशी, अपूर्वा जादौन, प्रतीक राज राठौर, मोहन सिंह लोधी, संजय अरोरा, मंजू सक्सेना, सर्वोत्तम सिंह, राजकुमारी सिकरवार, सिंधु गुप्ता, दीक्षा बघेल, सपना जैन, रवि अरोरा, मनीष शर्मा, जितेंद्र सविता, बीना देवी,जगदीश पचौरी, विनय अग्रवाल, नित प्रकाश निमेष, मनोज शर्मा, मनोज राजौरा,प्रेमा वर्मा, धीरज जैन, दिलीप वर्मा, राधा शर्मा, गुरु दयाल वेदी, सुनीता पाठक, आशीष पाराशर, श्रवण कश्यप। सतीश मोरे/17मार्च ---