लेख
17-Mar-2026
...


एप्पल के 50 साल पूरे होने पर दुनिया की दिग्गज कंपनी एप्पल के प्रमुख टिम कुक ने एक प्रेरणादायक संदेश दिया है। उन्होंने कहा है, समाज जिन लोगों को पहिले ‘पागल’ और असफल मानती है, वही लोग अक्सर दुनिया में बड़ा बदलाव लाते हैं। उनके अनुसार अलग सोच और समाज के लिए बड़े बदलाव का नया प्रयोग ही भविष्य की जरूरत और सामाजिक बदलाव का समय के अनुसार रास्ता तैयार करता है। उन्होंने कहा, एक छोटे से विचार बनी बड़ी कंपनी एप्पल की शुरुआत हुई थी। बाद में इस सोच के साथ अन्य साथी जिसमें स्टीव जॉब्स और उनके साथियों ने तकनीक की दुनिया में कई नए कल्पनाशील प्रयोग किए। समय के बदलाव के साथ कंप्यूटर, स्मार्टफोन और टैबलेट जैसे उत्पादों के माध्यम से एप्पल इंच ने पूरी दुनिया में तकनीकी बदलाव लाने में विश्व स्तर पर बड़ी अहम भूमिका निभाई है। इस पर सभी को गर्व है। अलग सोच ही इतिहास बनाती है। टिम कुक का मानना है, जो लोग परंपराओं से हटकर नई सोच के साथ आगे बढ़ते हैं, उनकी वह नई सोच एक नया इतिहास बनाती है। कई बार समाज ऐसे लोगों को अलग या असामान्य मानता है। वह अपनी सोच के अनुसार जब काम करते हैं उसके परिणाम मिलने में कई साल लग जाते हैं ऐसी स्थिति में परिवार के लोग, मित्र और अन्य उन्हें या तो पागल समझने लगते हैं या असफल मानने लगते हैं। यही लोग अपनी सोच की प्रतिबद्धता के कारण समाज के लिए नए रास्ते तैयार करते हैं। नई संभावनाएं पैदा करते हैं। जो समाज के बदलाव में सबसे ज्यादा जरूरी होता है। टिम कुक ने युवाओं को संदेश दिया है, अगर उनके पास कोई नया विचार है। उसे आगे बढ़ाने का साहस धैर्यपूर्वक और सतत करते हैं। शुरुआत में लोग उस विचार को भले समझ नही पाते हैं, लेकिन वही सोच आगे चलकर दुनिया को बदलने का कारण बन जाती है। टिम कुक के अनुसार नवाचार, साहस और अलग नजरिया ही भविष्य को बेहतर बनाते हैं। एप्पल के संस्थापक का यह संदेश बताता है, कि हर व्यक्ति की सोच अलग होती है। जब वह एक बड़े बदलाव के लिए सोचता है तो वह अपने लिए नहीं बल्कि एक बड़े बदलाव को समाज के लिए लाने की सोच पर काम करता है। यही सोच उसे दूसरों से अलग करती है। वह अपनी सोच को वास्तविक स्वरूप में लाने के लिए हर संभव एकाग्रता के साथ प्रयास करता है। उसे इस दौरान कई असफलताएं मिलती हैं, लेकिन यही असफलताएं उन्हें असाधारण सफलता में बदलने का कारण बनती है। हर व्यक्ति की अलग सोच होती है, हर व्यक्ति का दायरा अलग होता है और जब वह पूरी निष्ठा और विश्वास के साथ उस पर काम करना शुरू करता है तो परिणाम भी उसके अनुसार मिलना शुरू हो जाते हैं। तकनीकी के क्षेत्र में माइक्रोसॉफ्ट एप्पल और अन्य की इस तरह की जो सफलतायें हैं वह आज के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। बिना पूंजी, बिना संसाधन अपनी सोच के अनुसार काम करने, धैर्य रखने, बार-बार की असफलताओं से भी निरुसाहित नहीं होने से उन्हें सफलता मिलती है। यही उनकी सफलता का प्रमाण है। वर्तमान संदर्भ में जब डिग्री से रोजगार की कल्पना हमारा युवा वर्ग कर रहा है ऐसे समय पर एप्पल माइक्रो सॉफ्ट और अन्य सफलतम व्यक्ति तथा संस्थान से आज के युवाओं को प्रेरणा लेनी होगी। जिस तरह से पानी अपना रास्ता खुद बनाता है, उसी तरह जो व्यक्ति अपने करियर को अपने अनुसार बनाने की कोशिश करता है उसके लिए सतत प्रयास करता है। निश्चित रूप से उसे उसकी सफलता मिलती है। यही एप्पल के संस्थापक का संदेश है। ईएमएस / 17 मार्च 26