17-Mar-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) आज सुबह एक प्रॉपर्टी ब्रोकर की पत्नी ने अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला हीरानगर थाना क्षेत्र का है। परिजनों ने उसको फंदे पर लटका देखा, तो उतार उसे तुरंत भंडारी अस्पताल ले गये और वहीं से पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार मृतका का नाम संतोष कुमारी पति दीपक यादव उम्र बत्तीस साल निवासी भाग्यश्री कॉलोनी है। परिजन उन्हें मृत अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां से पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेज दिया है। महिला ने यह कदम क्यों उठाया, इसका फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले में परिजनों से पूछताछ करते जांच कार्रवाई कर रही है। आनंद पुरोहित/ 17 मार्च 2026