व्यापार
17-Mar-2026


- कंपनी ने कहा, कच्चे माल और अन्य इनपुट लागत बढने से बढ़ाना पड़ रहे दाम मुंबई (ईएमएस)। टाटा मोटर्स ने घोषणा की है कि 1 अप्रैल 2026 से उसके कमर्शियल वाहनों की कीमतों में 1.5 फीसदी तक वृद्धि की जाएगी। कंपनी का कहना है कि कच्चे माल और अन्य इनपुट लागतों में लगातार बढ़ोतरी के कारण यह कदम उठाया गया है। कीमत बढ़ोतरी सभी कमर्शियल वाहनों पर लागू होगी, लेकिन मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से अंतर हो सकता है। कंपनी ने कहा कि यह बढ़ती उत्पादन लागत का संतुलन बनाने के लिए जरूरी है। विश्लेषकों का कहना है कि जल्द ही टाटा कारों की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो सकती है। इसलिए यदि आप टाटा कार खरीदने का सोच रहे हैं, तो अब निर्णय लेना फायदेमंद होगा। टाटा नेक्सन कंपनी की टॉप सेलिंग कार है। टाटा नेक्सन की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 7.31 लाख रुपये है। टाटा पंच भी कंपनी की टॉप सेलिंग कारों में से एक हैं। ऐसे में आप टाटा पंच को भी खरीदने के बारे में सोच सकते हैं। टाटा पंच की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 5.59 लाख रुपये है। टाटा टियागो भी एक बेस्ट ऑप्शन है, जिसे आप खरीदने के बारे में सोच सकते हैं. टाटा टियागो की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 4.57 लाख रुपये है। आप चाहे तो टाटा अल्ट्रोज और टाटा हैरियर को भी खरीदने के बारे में सोच सकते हैं। टाटा अल्ट्रोज की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 6.30 लाख रुपये है। वहीं टाटा हैरियर की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 12.89 लाख रुपये है। सतीश मोरे/17मार्च ---