जयपुर (ईएमएस)। राजस्थान में सरसों एवं चने की समर्थन मूल्य पर खरीद एक अप्रैल से शुरू होगी। अधिकारियों ने बताया कि रबी विपणन वर्ष 2026-27 के तहत कृषि जीन्स सरसों एवं चना की समर्थन मूल्य पर खरीद के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 20 मार्च से शुरू की जा रही है। पंजीकृत किसान एक अप्रैल से इन फसलों की खरीद करेंगे। सहकारी समितियां (जयपुर ग्रामीण) के एक अधिकारी ने बताया कि भारत सरकार द्वारा निर्धारित मापदंड के तहत चने का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 5,875 रुपये प्रति क्विंटल तथा सरसों का 6,200 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया गया है। किसानों की सुविधा एवं खरीद से संबंधित किसी भी समस्या के त्वरित समाधान के लिए ‘टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर’ 1800-180-6001 भी उपलब्ध कराया गया है। जयपुर जिले में कुल 42 खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं। सतीश मोरे/17मार्च ---