क्षेत्रीय
17-Mar-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। शांतिनगर सिंधी पंचायत द्वारा चेटीचंड महोत्सव के शुभारंभ पर एकता का संदेश देते हुए विशाल वाहन रैली का आयोजन किया गया। भगवान श्री झूलेलाल जी के अवतरण दिवस चेटीचंड महोत्सव के पावन अवसर पर जहां पूरे देश और मध्य प्रदेश में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं इसी कड़ी में सोमवार को प्रथम दिन शांति नगर सिंधी पंचायत के पदाधिकारियों और सदस्यों ने प्रात: 8 बजे विशाल वाहन रैली का आयोजन किया। समिति के सह सचिव रवि गंगवानी और अध्यक्ष ने बताया कि भगवान झूलेलाल के अवतरण दिवस पर सभी हर वर्ष शांति नगर सिंधी पंचायत धर्मशाला में कई महत्वपूर्ण आयोजन करते हैं और इसी कड़ी में प्रथम दिन विशाल वाहन रैली का आयोजन किया गया है जो शांति नगर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए विजय नगर सिंधी धर्मशाला में समाप्त होगी। यह वाहन रैली विगत चार वर्षों से निकालते हुए आ रहे हैं जहां सभी समाजिक माता बहनों भाई बुजुर्ग के साथ बच्चों का भी भरपूर सहयोग हैं। जहां रैली के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है इस अवसर पर संत महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। रैली के प्रारंभ स्थल पर सर्व प्रथम भगवान झूलेलाल की फोटो पर माल्यार्पण कर सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी जाती है सभी वाहनों में झंडे लगाकर नाचते गाते और जयकारे लगाते हुए भक्त पूरे रास्ते चलते हैं वहीं विभिन्न झांकी आकर्षण का केंद बनी हुई होती हैं। इस वाहन रैली में समाज के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ क्षेत्रीय लोगों का भी सहयोग प्राप्त होता हैं। इस अवसर पर वाहन रैली में सैकड़ों की संख्या में सिंधी पंचायत के सदस्य मौजूद रहे। सुनील साहू / मोनिका / 17 मार्च 2026/ 02.20