क्षेत्रीय
17-Mar-2026
...


- विकास कार्यों को गति देना होगी प्राथमिकता जबलपुर, (ईएमएस)। नगर निगम के अपर आयुक्त और 2021 बैच के आईएएस अधिकारी अरविंद शाह ने आज आधिकारिक रूप से स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के पश्चात चर्चा करते हुए श्री शाह ने शासन द्वारा दी गई इस नई जिम्मेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के चेयर मैन राघवेंद्र सिंह एवं कार्यपालिक निदेशक राम प्रकाश अहिरवार के मार्गदर्शन में बेहतर कार्य करेंगे। श्री शाह ने स्पष्ट किया कि उनका प्राथमिक लक्ष्य संस्थागत हितों की रक्षा करते हुए शहर के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। विकास की नई रूपरेखा............ नवनियुक्त सीईओ ने कार्यभार संभालते ही अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं, जिनमें मुख्य रूप से स्मार्ट सिटी के अंतर्गत चल रहे प्रचलित प्रोजेक्ट्स की समीक्षा कर उन्हें समय सीमा में पूर्ण करना। नवाचार और योजना........ उन्होंने कहा कि आगामी प्रस्तावित कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए त्वरित निर्णय लेना। शासन की मंशा के अनुरूप नागरिक सुविधाओं और शहर के बुनियादी ढांचे को स्मार्ट बनाने पर जोर रहेगा। सुनील साहू / मोनिका / 17 मार्च 2026/ 03.01