क्षेत्रीय
17-Mar-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। नवीन शैक्षणिक सत्र 2026- 27 में शासन की मंशा नुसार सी एमराइस सांदीपनि विद्यालय में 2 किलोमीटर के अंदर के विद्यालयों को संदीपनि विद्यालय में मर्ज किया जाना है जिसके अनुसार समीपस्थ ग्राम पंचायत जमुनिया अंतर्गत शासकीय प्राथमिक सैटेलाइट शाला हिनोतिया को सांदीपनी विद्यालय बरेला में मर्ज किया जा रहा है।इस संबंध में पालकों में रोष व्याप्त है। एकीकृत शासकीय प्राथमिक शाला में पहली से 5 कक्षा तकके बच्चे अध्ययन करते हैं। पालकों का कहना है कि बिना आवागमन की सुविधा के हम सभी अपने बच्चों को दूर पैदल भेजना नहीं चाहते क्योंकि इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटना हो रही है। स्थानीय अभिभावक अंजलि गौंड, अर्चना गौंड का कहना है कि शाला के बालक बालिकाएं स्थानांतरित होने पर उनके शाला छोड़ने और शाला त्यागी होने की प्रबल संभावना है। स्थानीय अभिभावकों का कहना है कि जब तक आवागमन की सुलभ व्यवस्था न हो जाए तब तक शाला स्थानांतरित ना की जाए। इस संबंध में स्थानीय जनों द्वारा शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों और कलेक्टर महोदय को भी शिकायत की गई है। शासन के इस निर्णय से जहां एक और बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए लगभग 3 किलोमीटर दूर जाना पड़ेगा तो वहीं दूसरी ओर स्थानीय अभिभावकों भी निजी स्कूलों की ओर पढ़ने के लिए बच्चों को भेजने के लिए मजबूर होंगे। सुनील साहू / मोनिका / 17 मार्च 2026/ 02.56