राष्ट्रीय
17-Mar-2026


गुरुग्राम,(ईएमएस)। गुरुग्राम में एसपीआर रोड पर नाला निर्माण के कारण 60 दिनों के लिए यातायात डायवर्ट किया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों की सुविधा और सुरक्षा के लिए एडवाइजरी जारी की है। एसपीआर रोड पर गहरे नाले का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसलिए गुरुग्राम में 60 दिनों के लिए मार्ग परिवर्तित किया है। ट्रैफिक पुलिस ने वाटिका चौक से आने वाले वाहन एसपीआर रोड से नेशनल हाइवे 48 से क्लोवर लीफ से खेड़कीदौला टोल होते हुए अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचेगे। वहीं द्वारका एक्सप्रेस से आकर सेक्टर 74 से 80 की तरफ जाने वाले वाहन चालक नेशनल हाइवे-48 से होते हुए क्लोवर लीफ से खेड़कीदौला टोल का इस्तेमाल करते हुए अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचेंगे। राजीव चौक की तरफ से आने वाले वाहन नेशनल हाइवे से खेड़कीदौला टोल से आगे चलकर अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचेंगे। पचगांव चौक, मानेसर से आने वाले वाहन खेड़कीदौला टोल से यू-टर्न लेकर अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचेंगे। सिराज/ईएमएस 17मार्च26