नई दिल्ली (ईएमएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कहा है कि वह चाहते हैं अगले कोच महेन्द्र सिंह धोनी बने। गंभीर के धोनी के साथ अच्छे संबंध नहीं रहे हैं पर अब ये बयान देकर गंभीर ने दिखाया है कि दोनो में किसी प्रकार की दूरियां नहीं हैं। गंभीर ने धोनी को अपना संभावित उत्तराधिकारी बताते हुए कहा, मैं चाहता हूं कि एक दिन वह मेरी जगह कोच बने। एक कार्यक्रमकके दौरान गंभीर ने धोनी की तारीफ करते हुए कहा कि उनका विश्व कप फाइनल देखने आना और उनका संदेश देना बेहद खास था। उन्होंने कहा, अच्छा लगा कि वह फाइनल देखने आए और मुझे मुस्कुराने को कहा। मैं चाहता हूं कि एक दिन वह मेरी जगह हों और मैं उन्हें उसी तरह संदेश दूं। यह बयान सिर्फ तारीफ नहीं, बल्कि धोनी के कोच बनने की संभावना की ओर इशारा माना जा रहा है। पहले कई बार गंभीर और धोनी के तनावपूर्ण रिश्तों को लेकर चर्चाएं होती रही हैं। गंभीर अक्सर टीम इंडिया की सफलता में धोनी को ज्यादा श्रेय दिए जाने पर सवाल उठाते थे पर अब अब दोनों के बीच सम्मान और तालमेल साफ नजर आ रहा है। वहीं अगर अनुभव की बात करें तो धोनी के पास पारंपरिक कोचिंग अनुभव कम है। उन्होंने 2021 टी20 विश्व कप में टीम इंडिया के मेंटर की भूमिका निभाई थी। लेकिन उनकी असली ताकत है मैच को पढ़ने की अद्भुत क्षमता, दबाव में शांत रहने की कला, कप्तान के तौर पर शानदार रिकॉर्ड, आईपीएल के जरिए टी20 क्रिकेट की गहरी समझ; कई विशेषज्ञ मानते हैं कि धोनी पहले मेंटर या डायरेक्टर की भूमिका निभा सकते हैं, फिर कोच बन सकते हैं। ईएमएस 17 मार्च 2026