खेल
17-Mar-2026


बुमराह और चाहर का खेलना तय नई दिल्ली (ईएमएस)। पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का कहना है कि इस माह के अंत में शुरु हो रहे आईपीएल मुकाबलों में मुम्बई इंडियंस के लिए विदेशी खिलाड़ियों को अवसर देना आसान नहीं रहेगा। आकाश के अनुसार मुम्बई टीम के पास कई विदेशी खिलाड़ी हैं पर सभी को अवसर नहीं दिया जा सकता क्योंकि उसके पास अपने देश के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के अलावा स्पिनर राहुल चाहर भी हैं जिनकी अनदेखी नहीं की जा सकता है। बुमराह के होने से तय है कि उनके चारों ओवर काफी अच्छे रहेंगे। बुमराह ने आईपीएल 2025 में कुल 12 मैच खेले, जिसमें 17.56 की औसत के साथ 18 विकेट लिए थे। मुम्बर् अपने अभियान की शुरुआत 29 मार्च को मुंबई में अपने घरेलू मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ करेगी। आईपीएल के पिछले सत्र में टीम क्वालीफायर-2 तक पहुंची थी पर यहां उसे पंजाब किंग्स ने हरा दिया था। चोपड़ा ने कहा, बुमराह पर अपने आप दबाव आ जाता है। वह एक शीर्ष स्तर के गेंदबाज हैं और उन्हें उसे बनाये रखना होता है। वह हर मैच में प्रभाव डालते हैं। एक विकेट की गारंटी देते हैं और विरोधी टीम को रोकते हैं हालांकि इस जिम्मेदारी के साथ ही बहुत ज्यादा दबाव भी आता है, क्योंकि उनके 4 ओवर मुंबई इंडियंस के लिए सबसे अच्छे होते हैं। उन्हें पावरप्ले में एक ओवर, बीच के मध्य ओवरों में एक ओवर , और डेथ ओवर्स में दो ओवर डालने हैं। इसलिए बुमराह पर दबाव बना रहता ही है। उन्होंने कहा कि अगर बोल्ट फिट हैं, तो एमआई उन्हें ही टीम में बनाए रखना चाहेगी। वे चाहेंगे कि नई गेंद बोल्ट और दीपक चाहर के हाथों में थोड़ी स्विंग करे। उन्होंने कहा, शार्दुल ठाकुर, चाहर के लिए एक अच्छे विकल्प होंगे। फिट होने पर , ट्रेंट बोल्ट, बुमराह और हार्दिक पांड्या और चाहह ही एमआई के शुरुआती चार तेज गेंदबाजों में रहेंगे। अब देखना होगा कि कॉर्बिन को अवसर मिलता है या नहीं ईएमएस 17 मार्च 2026