खेल
17-Mar-2026
...


अहमदाबाद (ईएमएस)। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल आईपीएल के 19 सत्र से पहले अपनी टीम गुजरात टाइटंस से जुड़ गए हैं। शुभमन के आने से टीम को उत्साहत बढ़ गया है और अब उसका लक्ष्य टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन कर जीत हासिल करना रहेगा। गुजरात टीम अभी अभ्यास शिविर में अपनी तैयारियां को अंतिम रुप दे रही है। आईपीएल में गुजरात टीम अपना पहला मुकाबल 31 मार्च को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुल्लांपुर में खेलेगी। वहीं अपने घरेलू मैदान पर पहला मुकाबला 4 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी। सत्र के पहले चरण के दो मुकाबले घरेलू मैदान जबकि 2 बाहर के मैदान में खेले जाएंगे। गुजरात का रिकार्ड अब तक अच्छा रहा है। उसने तीन बार प्लेऑफ में जगह बनायी है। वहीं इससे पहले साल 2022 में गुजरात टाइटंस ने खिताब जीता था। इस सत्र में टीम के पास मैथ्यू हेडन जैसा बेहतरीन बल्लेबाज कोच है। जिसका भी उसे लाभ मिलेगा। आईपीएल के गत सत्र में शुभमन की कप्तानी में गुजरात टाइटंस एलिमिनेटर मुकाबले तक ही पहुंची थी। 2025 के इस सत्र में शुभमन विरोधी टीमों के गेंदबाजों पर हावी रहे थे। उन्होंने जबरदस्त बल्लेबाजी कर 15 मुकाबलों में 155 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 650 रन बनाए थे। वह इस सिलसिले को वह इस बार भी बनाये रखना चाहेंगे। गुजरात ने अपने पहले ही सत्र में खिताब जीता। इसके बाद गुजरात ने साल 2023 में फाइनल तक का सफर तय किया। शुभमन की कप्तानी में गुजरात ने 14 में से 5 मैच जीतकर आठवां स्थान हासिल किया था। पिछले आइपीएल में टीम ने अपने पहले 8 मैचों में से 7 मुकाबले जीते थे। गिरजा/ईएमएस 17 मार्च 2026