20 से 22 मार्च तक चंडीगढ़ में होगी फुटबाल एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं देहरादून (ईएमएस)। खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन ऑफ उत्तराखंड के महासचिव और टेक्निकल डायरेक्टर डा. वीरेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि 20 से 22 मार्च तक चंडीगढ़ में होने वाली फुटबाल एवं एथलेटिक्स में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के नाम घोषित कर दिए गए है। उन्होंने दावा किया है कि इसमें उत्तराखंड के खिलाड़ी निश्चित रूप से पदक जीतकर राज्य का नाम गौरवान्वित करेंगें। यहां परेड ग्राउंड स्थित उत्तरांचल प्रेस क्ल्ब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 से लगातार चार सालों से खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स मे फुटबाल और एथलेटिक्स में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीत कर राज्य का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन ऑफ इंडिया के महासचिव शैलेन्द्र सिंह ने चंडीगढ़ के सेक्टर 42 स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स और अन्य सेक्टर मे 10 खेलो का आयोजन 20 मार्च से 22 मार्च तक होगा। उन्होंने दावा करते हुए कहा है कि इस वर्ष भी 215 खिलाड़ियों ने 18 फरवरी से 16 मार्च एक माह तक कैंप देहरादून के पवेलियन ग्राउंड और परेड ग्राउंड मे प्रतिभाग किया था जिसमें 75 खिलाड़ियों का चयन किया गया। उन्होंने बताया कि एथलेटिक्स में पच्चीस खिलाड़ियों का चयन किया गया है। उन्होंने कहा कि 40 प्लस फुटबाल मंे टीम कप्तान राजीव सिंह, उपकप्तान अमर कोहली, चेतन थपलियाल, लक्मण थापा गोल कीपर, संजय ममगांई गोल कीपर अश्वनी कुमार, यशपाल चैहान,नरेंद्र सिंह श्रेष्ठा, मनोज नेगी, अनीश शर्मा, नलिश शर्मा सभी देहरादून, कोमल सिंह असवाल ऋषिकेश, सुनील कुमार भट्ट हरिद्वार, जीतेन्द्र सिंह नेगी, पंचम सिंह कठैत, कुंदन खन्ना, संजीव कुमार, राजीव सिंह सभी हल्द्वानी से चयनित किए गए है। उन्होंने बताया कि कमल जगाती का गोल कीपर में चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि डा. विरेन्द्र सिंह रावत को कोच व विनेश राणा को मैनेजर बनाया गया है। डा. रावत ने बताया कि 50 प्लस टीम में टीम कप्तान खड़क बहादुर थापा, उप कप्तान गोपाल सिंह रावत, मैनेजर हरी चंद, गोल कीपर कोच विरेन्द्र प्रसाद रतूड़ी के अलावा खिलाडी संदीप थपलियाल, खड़क बहादुर, डा. वी एस रावत, विमल सिंह रावत एथलेटिक्स एवं फुटबाल, परविंदर भंडारी, प्रदीप नेगी, नन्द लाल ठाकुर, मनीष शर्मा, मनमोहन नेगी, आनंद गुसाई, सुनील शर्मा, वीरेंद्र रतूड़ी, मुकेश नेगी, सुरेंद्र पुन, विनेश राणा गोल कीपर, अमर कोहली, अजय तिवारी, ट्सेरिंग येशी सभी देहरादून, गोपाल रावत व त्रिलोक नाथ गुप्ता ऋषिकेश, कमल जगाती गोल कीपर हल्द्वानी, हिम्मत सिंह रावत पौड़ी गढ़वाल, राकेश मोहन बलोधी फुटबाल और एथलेटिक्स पौड़ी गढ़वाल का चयन किया गया। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/17 मार्च 2026