छिंदवाड़ा (ईएमएस)। गर्मी प्रारंभ होते ही बिजली की आंख मिचौली से आमजन को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। शहरी क्षेत्र में सुबह नलों में पानी आते ही बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। इसी तरह दूरदराज के ग्रामीण अंचलों में नल जल योजना के लिये भी पर्याप्त बिजली नहीं दी जा रही। पेयजल व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है। ग्रामीणजनों को दूर दूर तक पानी के लिये भटकना पड़ रहा। कांग्रेस जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुकेश उपाध्याय ने कहा कि विद्युत वितरण कम्पनी इस लापरवाही पर तत्काल रोक लगाए ताकि आमजन को पेयजल हेतु पर्याप्त पानी नलों से प्राप्त हो सके। ग्रामीण क्षेत्र में खराब ट्रांसफार्मरों को बदलकर नए ट्रांसफार्मर लगाएं ताकि ग्रामीण इलाकों में भी पानी की सप्लाई मिल सके। ईएमएस/मोहने/ 17 मार्च 2026