क्षेत्रीय
17-Mar-2026


छिंदवाड़ा (ईएमएस)। कांग्रेस डॉ. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की जयंती प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी मनाएगी। विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसी को लेकर जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की एक आवश्यक बैठक प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष गुरूचरण खरे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आयोजन की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों ने अम्बेडक़र जयंती के अवसर पर सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम, विचार गोष्ठी तथा अन्य जनहितकारी कार्यक्रमम आयोजित करने के सम्बंध में अपने-अपने सुझाव रखे। ईएमएस/मोहने/ 17 मार्च 2026