क्षेत्रीय
17-Mar-2026


छिंदवाड़ा (ईएमएस)। पूर्व जिला पंचायत सदस्य स्व. दीनानाथ ओकटे के भतीजे सचिन पिता रामनाथ ओकटे निवासी रानीकामथ के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व सांसद नकुलनाथ ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की। नेताद्वय ने दिवंगत आत्मा की शांति व शोकाकुल परिवार को यह दुख सहन करने की क्षमता प्रदान करने ईश्वर से प्रार्थना की। जिला कांग्रेस परिवार ने भी सचिन ओकटे के निधन पर गहन दुख व्यक्त करते हुए अपने शोक संवेदनाएं प्रगट की साथ ही दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान देने व शोकाकुल परिवार को यह दुख सहन करने की क्षमता प्रदान करने ईश्वर से प्रार्थना की। ईएमएस/मोहने/ 17 मार्च 2026