पुलिस ने ५६ हजार का माल मशरूका किया बरामद छिंदवाड़ा (ईएमएस)। शराब के अवैध कारोबार को लेकर पुलिस द्वारा लगातार धड़पकड़ मुहिम चलाई जा रही है। इसी कड़ी में बिछुआ पुलिस ने ग्राम उमरिया, सागर तिराहा के पास एक स्कूटी सवार दो आरोपियों से 60 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की। शराब को बिछुआ में बेचने के लिए लाया जा रहा था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक स्कूटी, शराब, और अन्य सामान बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिल (30) और तुलाराम (50) के रूप में हुई है, जो ग्राम सिंगारद्वीप के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें न्यायालय में पेश किया। थाना प्रभारी सतीश उइके के नेतृत्व में गठित टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। बरामद सामग्री का कुल मूल्य करीब 56,000 रुपये बताया जा रहा है। इस कार्रवाई में टीआई के अलावा सउनि अजयसिंह बघेल, शिवशंकर सिंह, आर प्रमोद कुमार धुर्वे शामिल रहे। ईएमएस/मोहने/ 17 मार्च 2026