छिंदवाड़ा (ईएमएस)। छिंदवाड़ा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस कॉलेज के डीन को धमकी देने वाले दो आरोपियों पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में कोतवाली टीआई आशीष धुर्वे ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अभय सिंहा को धमकी देने वाले आरोपी आयुष पिता सुनील चौरे (२२) निवासी हिंगना रोड नागपुर तथा प्रणीत नाखले पिता स्व. रामभाउ नाखले (२२) के खिलाफ धारा २९६, ३५१ (२), ३ (५) और धारा १३२ बीएनएस को बढ़ाकर मंगलवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गौरतलब है कि मामला१४ फरवरी को उस समय हुआ जब टेंडर प्रक्रिया को लेकर दोनों आरोपियों ने यहां के गार्ड को धमकाया था। मौके पर डीन डॉ. अभय सिन्हा को भी इन दोनों आरोपियों ने गोली मारने की धमकी दी थी। इसके बाद गार्ड ने उक्त मामले की शिकायत कोतवाली थाने में कराई थी। जिस पर पुलिस ने मामले को जांच में रखा था। जांच के बाद पुलिस ने मंगलवार को प्रकरण में धारा बढ़ाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ईएमएस/मोहने/ 17 मार्च 2026