क्षेत्रीय
17-Mar-2026


30 का हो गया मौके पर निराकरण छिंदवाड़ा (ईएमएस)। जिले में उपभोक्ताओं को एलपीजी गैस के लिए परेशान न होना पड़े इसके लिए कलेक्टर हरेंद्र नारायन के निर्देश पर जिला आपूर्ति शाखा में कंट्रोल रूम बनाया गया है। पिछले चार दिन में कंट्रोल रूम में अब तक 60 उपभोक्ताओं ने रसोई गैस समय पर नहीं मिलने की शिकायत दर्ज कराई थी बुकिंग सूची के आधार पर जिला आपूर्ति शाखा ने अब तक 30 उपभोक्तओं की समस्या का निराकरण कर दिया है जबकि बुधवार तक लगभग 25 उपभोक्ताओं को और रसोई गैस उपलब्ध हो जाएगी। गौरतलब है कि ईराक, ईरान और अमेरिका के युद्ध के चलते देश में इन दिनों रसोई गैस की किल्लत की खबरें सामने आ रही है। जिले में भी इसका असर दिखाई दे रहा है लगातार रसोई गैस की उपलब्धता में समस्या की खबरें सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम बनाया है जिसमें टोल फ्री ०७१६२-२४३४०९ के जरिए उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज करा रहे हैं। इस कंट्रोल रूम में सुबह 9 बजे से लेकर शाम के 7 बजे तक शिकायत दर्ज कराई जा रही है जिसमें दो पालियों में कर्मचारियों की ड्यूटी समस्या का निराकरण करने के लिए लगाई है। रोज हो रही समीक्षा कंट्रोल रूम में रसोई गैस से संबंधित दर्ज होने वाली शिकायतों की रोजाना कलेक्टर हरेंद्र नारायन समीक्षा कर रहे हैं। इसमें जिन उपभोक्ताओं ने बुकिंग कराई है और उन्हें समय पर रसोई गैस उपलब्ध नहीं हुई उनकी शिकायतों का प्रमुखता से निराकरण किया जा रहा है जबकि कुछ गैस एजेंसियों को भी व्यवस्थाएं सुधारने और रसोई गैस गोदाम से न देकर घर तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। इनका कहना है पिछले चार दिन में कंट्रोल रूम में अब तक 60 उपभोक्तओं ने रसोई गैस नहीं मिलने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी बुकिंग तिथि के मुताबिक इनमें से 30 उपभोक्ताओं को सिलेंडर भेजे जा चुके हैं जबकि 25 उपभोक्ताओं की शिकायत का निराकरण 18 मार्च तक हो जाएगा। गंगा कुमरे, जिला आपूर्ति अधिकारी ईएमएस/मोहने/ 17 मार्च 2026