बैठक में चंदनगांव बोदरी पुल के पास निगम भूमि के अंतरण, इमलीखेड़ा की दुकानों के भू-भाटक निर्धारण, बस टर्मिनल, कमर्शियल कॉम्प्लेक्स, इंटीग्रेटेड टाउनशिप के लिए निजी भूमि अधिग्रहण, समर्थ दिव्यांगजन पुनर्वास योजना लागू करने, सिविल लाइन स्थित पार्क का नाम स्मृति साहित्य वाटिका रखने, एमएलबी स्कूल के सामने गार्डन में लोकमाता देवी अहिल्या होलकर की प्रतिमा स्थापित करने, प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत 138 आवेदनों की स्वीकृति सूची कलेक्टर को भेजने, वार्ड 43 में परासिया रोड से मोहन नगर रोड तक डामरीकरण, वार्ड 24 सोनपुर में सामुदायिक भवन एवं पार्क निर्माण, कावेरी नगर में नमो वाटिका के रूप में पार्क विकसित करने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति मिली। इसके अलावा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री ईश्वर सिंह चंदेली की प्रतिनियुक्ति, का प्रस्ताव भी पारित किया गया। गुपचुप तरीके से हो गई बैठक वैसे तो एमआईसी की बैठक की सूचना पहले से जारी की जाती है। लेकिन मंगलवार को हुई एमआईसी की बैठक की किसी को भनक तक नहीं लगी। इतना ही नहीं नगर निगम में मौजूदा कर्मचारियों को भी बैठक के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। दरअसल महापौर कक्ष में गुपचुप तरीके से बैठक संपन्न कर ली गई। जिसमें कुछ सभापति मौजूद रहे। हालांकि प्रस्ताव में सभी सभापतियों ने अपने हस्ताक्षर किए है लेकिन वह बैठक पूर्ण रूप से मौजूद नहीं रहे है। ईएमएस/मोहने/ 17 मार्च 2026