क्षेत्रीय
17-Mar-2026


सहस्त्र चंडी महायज्ञ में श्रद्धालूओं की सुविधाओं के लिए बनाई गई व्यवस्था छिंदवाड़ा (ईएमएस)। श्रीरामेश्वर धाम सिहोरा माल में बुधवार से सहस्त्र चंडी महायज्ञ की शुरूआत होने जा रही है। यह महायज्ञ १९ से २६ मार्च तक आयोजित होगा। सहस्त्र चंडी महायज्ञ में आने जाने वाले श्रद्धालूओं को किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पडे इसके लिए यातायात पुलिस ने दोपहिया चौपहिया वाहनों के मार्ग में परिवर्तन किया है। वहीं बसों के रूट भी डायवर्ट किए है। मिली जानकारी अनुसार छिंदवाड़ा से चौरई और सिवनी जाने वाले सभी वाहन प्रिंस होटल चौराहा से अतरवाड़ा बायपास चौराहा, भानादेही, पिंडरई, चांद, पांजरा चौरई होते हुए जाएंगे। इसी तरह सिवनी-चौरई से आने वाली सभी गाडिय़ां चौरई पांजरा, चांद, पिंडरई-भानादेही अतरवाड़ा होते हुए छिंदवाड़ा आएंगी। छिंदवाड़ा और चौरई दोनों दिशाओं से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन रामेश्वर धाम मंदिर से 500 मीटर पहले ही पार्क किए जाएंगे। मुख्य मार्ग पर केवल यज्ञ स्थल जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को अनुमति होगी। अन्य सभी वाहनों का आवागमन इस मार्ग पर प्रतिबंधित रहेगा। इतना ही नहीं आपातकालीन वाहनों के लिए निर्बाध मार्ग की व्यवस्था की गई है। ईएमएस/मोहने/ 17 मार्च 2026