कल से रामेश्वरधाम में शुरू होगा सहस्त्र चंडी महायज्ञ छिंदवाड़ा (ईएमएस)। रामेश्वर धाम सिहोरामाल में 1008 कुंडली सहस्त्र चंडी महायज्ञ का शुभारंभ बुधवार कलश यात्रा से होगा। 19 से 26 मार्च तक यहां सहस्त्र चंडी महायज्ञ होगा इसमें सैकड़ों यजमान यज्ञकुण्डों में आहुतियां अर्पित करेंगे। 18 मार्च को दोपहर 4:30 बजे रामेश्वर धाम सिहोरामाल से कलश यात्रा के साथ ही 1008 कुंडली सहस्त्र चंडी महायज्ञ का शुभारंभ किया जायेगा। पहली बार होने जा रहे इस 1008 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ की तैयारियां अंतिम चरण में है। सांसद बंटी विवेक साहू और उनका परिवार यह आयोजन करा रहा है। सांसद ने मंगलवार को श्री रामेश्वर धाम सिहोरामाल में 1008 कुंडली सहस्त्र चंडी महायज्ञ स्थल में भोजन शाला का पूजन किया। आयोजन में महंत सीताराम बापूजी कोहना गुजरात, महंत मंगलदास त्यागीजी ओंकारेश्वर, संत विवेकजी महाराज आनंद धाम राजनाऔर आचार्य पं अरुण शर्मा भी उपस्थित रहेंगे। ईएमएस/मोहने/ 17 मार्च 2026