- अज्ञात वाहन ने मारी बाइक को जानलेवा टक्कर कोरबा (ईएमएस) कोरबा जिले के जटगा चौकी में रावा मुख्य मार्ग पर घटित दुर्घटना में एक महिला और नौ वर्षीय बच्ची की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी। मृतकों की पहचान ग्राम बरीउमराव निवासी (35) कुंती बाई और मनीषा कुमारी (9) के रूप में की गयी हैं। वे ग्राम के ही एक बाइक सवार के साथ चौथिया बारात (शादी के बाद की रस्म) से अपने घर लौट रही थीं। रावा मुख्य मार्ग पर एक एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना के बाद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। इस हादसे में घायल एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। दुर्घटना के बाद बाइक चला रहा युवक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार अज्ञात भारी वाहन का पहिया महिला और बच्ची के सिर पर चढ़ गया था, जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। आरोपी वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर घटनास्थल से भाग निकला। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगालकर कथित आरोपी वाहन और चालक की तलाश कर रही है। 18 मार्च / मित्तल